पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ‘सिवायचक जमीन से हटे अतिक्रमण’

‘सिवायचक जमीन से हटे अतिक्रमण’

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ब्यावर - खिरनीखेड़ा के ग्रामीणों ने तहसीलदार मदनलाल जीनगर को ज्ञापन सौंपकर पटवारी क्षेत्र पाखरियावास में सिवायचक जमीन पर अतिक्रमण की शिकायत करते हुए उचित कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों के मुताबिक सिवायचक जमीन पर कुछ लोग कब्जा करने पर आमादा हैं। ग्रामीणों ने हकबंदी के लिए पूर्व में ही तहसील प्रशासन को आवेदन किया था, मगर अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीणों का आरोप है कि बाडिय़ा भाऊ निवासी कुछ लोग उक्त सिवायचक जमीन पर अतिक्रमण करने को आमादा हैं। इससे खिरनीखेड़ा के ग्रामीणों में रोष व्याप्त है।
खिरनीखेड़ा गांव में अन्य सार्वजनिक कार्य भी उक्त जमीन पर ही किए जाते हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से इस संबंध में उचित कार्रवाई करने की मांग की है। रोष जताने वालों में मोहनसिंह, प्रेमसिंह, नारायण सिंह, गोपाल सिंह, जगदीश सिंह, महेंद्र चौहान, खिमसिंह, मिट्ठू सिंह, हुकमसिंह आदि लोग शामिल थे।