पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बसों को नियमित संचालन करनें की मांग

बसों को नियमित संचालन करनें की मांग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मदनगंज किशनगढ़ - भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष महावीर पारीक व शहरवासियों ने बुधवार को चित्तौड़ आगार के प्रबंधक को पत्र लिखकर बसों के नियमित संचालन की मांग की। चित्तौड़ आगार की अधिकांश बसें किशनगढ़ शहर के अंदर होकर नहीं जाती है बाइपास निकल जाती है। इस कारण शहरवासियों को परेशानी उठानी पड़ रही है।
जबकि इन बसों का ठहराव समय सारणी में दर्शाया हुआ है। लोगों ने चित्तौड़ आगार के प्रबंधक से मांग की कि इन बसों को किशनगढ़ में ठहरने के लिए चालक व परिचालक को निर्देश दिए। वर्तमान में जयपुर-अहमदाबाद वाया चित्तौडग़ढ़ जयपुर से तीन बसो का संचालन किया जा रहा है।