शहीद दिवस आज
मदनगंज किशनगढ़ - गांधी पार्क पर गुरुवार को सुबह 11 बजे शहीद दिवस मनाया जाएगा। इस दौरान गांधी के सपनों का भारत विषय पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। ब्लॉक कांग्रेस के महासचिव रामस्वरूप भड़ाना ने बताया कि इस दौरान जिला देहात कांग्रेस के अध्यक्ष व पूर्व विधायक नाथूराम सिनोदिया व अन्य पदाधिकारी मौजूद रहेंगे।