पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सांकेतिक भाषा का दिया प्रशिक्षण

सांकेतिक भाषा का दिया प्रशिक्षण

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मदनगंज किशनगढ़ - रुपनगढ़ रोड स्थित सर्व शिक्षा अभियान कार्यालय पर सामान्य शिक्षकों के लिए गैरआवासीय ब्रेल साइन, लैंग्वेज शिक्षक प्रशिक्षण शिविर के तीसरे दिन बुधवार को सांकेतिक भाषा ज्ञान का प्रशिक्षण प्रशिक्षणार्थियों को दिया गया तथा मानसिक विमंदित बच्चों की शिक्षा प्रणाली के तौर तरीके बताए गए। प्रथम सत्र में प्रशिक्षणार्थियों को समूह गान, भीत्ति पत्रिका सहित कई प्रकार की उपयोगी जानकारी दी गई। प्रशिक्षक चन्द्रशेखर शर्मा ने प्रशिक्षणार्थियों को वाणी,भाषा तथा संप्रेषण पर जानकारी दी। शर्मा ने श्रवण बाधित के लिए सांकेतिक भाषा का प्रयोग की व्यवहारिक व प्रायोगिक जानकारी दी। प्रभारी जगदीश शर्मा ने संभागियों को श्रवण यंत्रों का परिचय कराया तथा इनका रखरखाव किस प्रकार किया जाए की जानकारी दी।


इसके साथ ही विमंदित बच्चों का मूल्यांकन, व्यवहार प्रबंधन, बच्चों के लिए शिक्षण अधिगम सामग्री,पाठ्यक्रम अनुकूलन तथा आईईपी निर्माण की जानकारी दी। प्रभारी शर्मा ने केस अध्ययन पर विस्तार से सभी प्रकार की जानकारी दी। तीसरे दिन बीईईओ गोकुलचंद सिंहल, एबीईईओ अनिल यादव, निर्मल जैन ने संभागियों को जानकारी दी। पांच दिवसीय गैरआवासीय शिविर में चालीस संभागी साइन लैंग्वेज, बेल, एमआर का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहें है। मालूम हो कि यह कार्यक्रम राजस्थान प्रारंभिक शिक्षा परिषद जयपुर के दिशा निर्देशानुसार विकलांग बच्चों की पहचान व कठनाईयों के निवारण के लिए तथा कक्षा कक्षों में अपेक्षित शैक्षिक संबलन देने के लिए शिविर का आयोजन किया जा रहा है। आरपी विश्वंभर दयाल बुनकर ने विकलांग बच्चों व सामान्य बच्चों से किए जाने वाले व्यवहार पर विस्तार से प्रशिक्षण दिया। इस दौरान नसीम खान, जगदीश पंवार, कमलेश माथुर, लक्ष्मीनारायण भाकर, गंगाराम जाट, ओमप्रकाश शर्मा, रामप्रताप चौधरी सहित अनेक कर्मचारी व आरपी मौजूद रहे।

फोटो केप्शन

3=सर्व शिक्षा अभियान कार्यालय में पांच दिवसीय विकलांग बच्चो की पहचान प्रशिक्षण शिविर में प्रशिक्षण देते प्रशिक्षक व मौजूद संभागी