शराब तस्करी के आरोपी रिमांड पर
मांगलियावास - मांगलियावास बाइपास पर ट्रक में पकड़ी 5 लाख की अवैध शराब के साथ धरे हरियाणा के तीनों तस्करों को मांगलियावास पुलिस ने बुधवार को नसीराबाद न्यायालय में पेश किया। जहां मांगलियावास पुलिस की मांग पर दो दिन के रिमांड पर उन्हें सौंप दिया। थाना प्रभारी रविन्द्र खींची ने बताया कि हरियाणा में मेवात के जहमत निवासी शराब तस्कर मुश्ताक पुत्र सदीक, मुश्ताक पुत्र रहमत व निशार पुत्र तैयब को मांगलियावास पुलिस ने गुरुवार को बाइपास पर नाकाबंदी कर 5 लाख की अवैध अंग्रेजी शराब के साथ धर दबोचा था।