पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्रतिनियुक्त शिक्षकों को विद्यालयों में लगाने की मांग

प्रतिनियुक्त शिक्षकों को विद्यालयों में लगाने की मांग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
केकड़ी - उपखंड अधिकारी द्वारा राज्य सरकार के आदेशों की अवहेलना करने पर राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय ने विरोध जताया। इस मामले को लेकर जिला कलेक्टर व संभागीय आयुक्त को ज्ञापन दिया जाएगा।
संगठन के जिलाध्यक्ष बिरदीचंद वैष्णव ने बताया कि सरकार द्वारा समय-समय पर शिक्षकों को अध्यापन कार्य के अलावा अन्य कार्यों के लिए प्रतिनियुक्त नहीं करने व प्रतिनियुक्त को विद्यालयों के लिए कार्य मुक्त करने के दिशा निर्देश जारी किए जाते रहे है तथा इसी क्रम 15 जनवरी को सरकार ने फिर आदेश जारी किए है किंतु उपखंड अधिकारी द्वारा निर्वाचन कार्यालय केकड़ी में लगभग दर्जन भर शिक्षकों को लगाकर
राज्य सरकार के आदेशों की पालना नहीं जा रही है। उन्होंने बताया कि संगठन इस संदर्भ में जिला संभाग व लिपिक वर्ग व अन्य कार्मिकों को निर्वाचन कार्यालय
में लगाने का आग्रह करेगा तथा आवश्यक हुआ तो ऐसे अधिकारियों का घेराव करेगा।