ज्ञापन में पटवारी पर रिश्वत का आरोप
केकड़ी - ग्राम सदारा के ग्रामीणों ने बुधवार को सरपंच सायरी देवी भील के नेतृत्व में उपखंड अधिकारी को ज्ञापन दिया। इसमें हलका पटवारी शिवजी राम बैरवा पर ग्रामीणों को नाजायज परेशान करने तथा काम के बदले रिश्वत लेने का आरोप लगाया। ग्रामीणों ने उपखंड अधिकारी राजेंद्र सारस्वत को ज्ञापन में बताया कि हलका पटवारी शिवजीराम बैरवा द्वारा जमीन की नकल लेने के बदले 500 रुपए व जमीन नापने के बदले 1200 रुपए तथा नामांतरकरण खोलने के एवज में 2000 हजार रुपए की रिश्वत मांगता है। ज्ञापन में बताया गया कि जो ग्रामीण पटवारी को रिश्वत नहीं देता है, उसका काम नहीं होता है। ग्रामीणों ने पटवारी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग करते हुए ग्रामीणों ने उपखंड कार्यालय पर धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी।