अपहरण का प्रयास करने का आरोप
नसीराबाद. गांधी चौक निवासी एक व्यक्ति ने चार लोगों के खिलाफ उसके साथ मारपीट कर अपहरण का प्रयास करने व जातिसूचक शब्दों से अपमानित करने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है। न्यायिक इस्तगासे के द्वारा सिटी थाने में दर्ज मामले में भरतलाल मीणा ने बताया कि वह एक निजी मोबाइल सेवा कंपनी में कार्य करता है। इस कारण नांदला निवासी पुखराज जाट, राजू जाट, हरेंद्र जाट और केकड़ी निवासी अमरचंद पुत्र घीसालाल उसके साथ रंजिश रखते हैं। परिवादी भरतलाल ने बताया कि वह 19 जनवरी की रात को घर लौट रहा था। इसी दौरान चारों आरोपी एक जीप में सवार होकर आए और ब्यावर बस स्टैंड के पास उसको रोककर उसके साथ मारपीट की। सिटी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।