पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सफाई व्यवस्था का लिया जायजा

सफाई व्यवस्था का लिया जायजा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - बिजयनगर
विशेष सफाई अभियान के तहत अतिरिक्त मुख्य अभियंता प्रदीप नैथानी ने बुधवार को शहर के विभिन्न इलाकों का दौरा कर सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। नैथानी बुधवार सुबह पालिका कार्यालय पहुंचे। यहां से अधिशासी अधिकारी चेतन कुमार जैन, एईएन अरविंद व्यास के साथ शहर के प्रमुख मार्गों एवं आवासीय क्षेत्र का दौरा कर सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। पालिका से बाहर निकलते ही अस्पताल के समीप पड़े कचरा पात्र के बाहर कचरा जमा मिला। वहीं कृषि मंडी गेट के समीप सफाई कर्मी ट्रैक्टर में कचरा भरते मिले। जबकि पटेल कॉलोनी में मृत जानवर मिला। क्षेत्र के ज्योति शर्मा सहित अन्य ने पालिका प्रशासन की अनदेखी पर नाराजगी भी जाहिर की। अतिरिक्त मुख्य अभियंता ने ब्यावर रोड, गौरव पथ, मील चौक, राजनगर, सुभाषनगर, रेलवे स्टेशन, शास्त्री कॉलोनी सहित अन्य इलाकों में नालों-नालियों के हालात से रूबरू होने के बाद अधिशासी अधिकारी जैन को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। दूसरी ओर अतिरिक्त मुख्य अभियंता से भाजपा किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष कैलाश गुर्जर, मंडल अध्यक्ष नौरतमल लोढ़ा, उपाध्यक्ष पारसमल बड़ौला, महामंत्री गुमानमल पोखरना, भागचंद गट्टाणी सहित अन्य का शिष्टमंडल भी रूबरू हुआ। भाजपा उपाध्यक्ष बड़ौला ने पालिका प्रशासन पर सफाई एवं सब्जी मंडी के दयनीय हालात पर कारगर कार्रवाई नहीं करने पर नाराजगी जताई। शिष्ट मंडल ने शहर में जगह-जगह कचरे के ढेर व नाले-नालियों की पर्याप्त सफाई नहीं होने से लोगों को होने वाली परेशानी से रूबरू करवाया। अतिरिक्त मुख्य अभियंता ने उचित कार्रवाई के लिए अधिशासी अधिकारी को निर्देशित किया।