क्रय विक्रय सहकारी समिति की बैठक
मदनगंज किशनगढ़ - किशनगढ़ क्रय विक्रय सहकारी समिति के संचालक मंडल की बैठक बुधवार को रुपनगढ़ रोड स्थित कार्यालय पर आयोजित हुई। अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष नरपत सिंह भाटी ने की। बैठक में चार सौ टन डीएपी इफको खाद का भंडारण आने वाले सीजन के लिए करने का निर्णय लिया गया। समिति के वर्ष 2013 के बजट व आय व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत कर अनुमोदन किया गया। वर्ष 2013-14 में अब तक व्यापार लक्ष्य 1230 लाख की तुलना में 859.40 लाख रुपए की पूर्ति हुई है जो लक्ष्य का सत्तर प्रतिशत है। संस्था के पुरानी मिल गोदाम व रुपनगढ़ रोड किशनगढ़ के गोदाम की मरम्मत कराने का निर्णय सर्व सम्मति से लिया गया।
बैठक में उप रजिस्ट्रार सहकारी विभाग अजमेर के उत्तमचन्द तोषावड़ा, अजमेर सहकारी बैंक के बजरंगलाल जारोटिया सहित संस्था के संचालक छोटूलाल माली, घीसालाल भड़ाना, मांगीलाल कुमावत, गणेशाराम ढाका, शैतान सिंह धोबी ने भाग लिया। बैठक का संचालन मुख्य व्यवस्थापक मदनलाल शर्मा ने किया।