मरणोपरांत कराया नेत्रदान
भास्कर न्यूज - ब्यावर
ब्यावर - लॉयन क्लब ब्यावर सिटी की ओर से परिजनों की सहमति पर दो महिलाओं के मरणोपरांत नेत्रदान कराया गया। गोदावरी स्कूल मार्ग निवासी नर्बदा देवी जैथल्या का मरणोपरांत नेत्रदान कराया। अध्यक्ष उत्तम भंडारी ने बताया कि क्लब के सुनील जैथल्या व उनके परिजनों की सहमति के बाद ऑपरेशन करवाकर नेत्रदान कराया। क्लब के अतुल बंसल ने बताया कि नयाबास निवासी माणकचंद मूथा की धर्मपत्नी मीना कंवर मूथा की मृत्यु होने पर उनके पुत्र त्रिलोकचंद मूथा को नेत्रदान के लिए प्रेरित किया। आई बैंक सोसायटी अजमेर के डॉक्टर भरत कुमार ने ऑपरेशन किए। इस मौके पर क्लब सदस्य राजेश मोदी, चेतन हालाखंडी, सुरेश कांकरिया, शैलेश खेतावत, जगदीश कुमावत, जितेंद्र कावडिय़ा, राजेश झंवर, राजेंद्र गर्ग, रमेश माहेश्वरी ने विशेष सहयोग दिया।