पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • युवक ने मचाया उत्पात, काउंटर जलाए

युवक ने मचाया उत्पात, काउंटर जलाए

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पुष्कर। कस्बे में मंगलवार रात एक युवक ने जमकर उत्पात मचाया तथा नगर पालिका कार्यालय के पास स्थित एक जूस की दुकान के बाहर रखे काउंटर व टेबल में आग लगा दी। इसके बाद युवक भाग गया। पुलिस ने दुकानदार की रिपोर्ट पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार मंगलवार रात पुष्कर निवासी मोंटू शर्मा व दुकानदार गणेश माली के बीच मामूली कहासुनी हुई थी। इस दौरान मोंटू दुकान में आग लगाने की धमकी देकर चला गया। आरोप है कि दुकान बंद होने के बाद देर रात को मोंटू ने दुकान के बाहर रखे लकड़ी के काउंटर व टेबल में आग लगा दी। इसकी जानकारी पुलिस को रात करीब 2 बजे उस वक्त लगी जब पुलिस गश्त करती हुई मौके पर पहुंची। काउंटर व टेबल से आग की लपटें उठते देख गश्ती दल ने तत्काल आग को काबू में किया तथा दुकानदार को इसकी इत्तला दी। दुकानदार ने पुलिस को आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराते हुए घटनाक्रम बताया।
पुलिस ने युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
फोटो
1-आग लगाने से जले काउंटर व टेबल।