पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कार के शीशे तोड़ सामान चुराया

कार के शीशे तोड़ सामान चुराया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - पुष्कर
एक आदतन नशेड़ी युवक ने बीती रात पुष्कर के माली मंदिर के बाहर खड़े दो वाहनों के शीशे तोड़ दिए तथा एक कार में रखा विदेशी युवती का सामान चुरा लिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को पकड़ लिया।
पुलिस के अनुसार मंगलवार रात पुष्कर निवासी श्याम सुंदर राजौरिया उर्फ श्यामा इटालियन ने माली मंदिर के बाहर खड़ी दो कारों के शीशे तोड़ दिए। एक कार में रखा विदेशी युवती का सामान चुराकर भाग गया। घटना की जानकारी मिलने पर कार चालकों ने पुलिस को इत्तला दी। पुलिस ने संदिग्ध युवकों से पूछताछ की, जिसमें श्यामा ने अपना गुनाह कबूल कर लिया। विदेशी युवती ने पुलिस को आरोपी के खिलाफ लिखित रिपोर्ट दर्ज कराने से इनकार कर दिया। पुलिस ने चुराया गया सामान बरामद कर विदेशी युवती के सुपुर्द कर दिया तथा श्यामा को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।