पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चौकीदार सोता रहा, चोर स्कूल खंगालते रहे

चौकीदार सोता रहा, चोर स्कूल खंगालते रहे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - मदनगंज-किशनगढ़
सिटी रोड स्थित राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में मंगलवार देर रात को चोरों ने पांच कमरों के कुंदे उखाड़ कर सामान बिखेर दिया। चोरों ने फिजिक्स लैब व अन्य कमरों के सामान को तोडफ़ोड़ कर नुकसान पहुंचाया लेकिन कोई सामान नहीं चुराया। घटना का पता सुबह चला। सूचना पर किशनगढ़ शहर थाना पुलिस ने मौका मुआयना किया।
जानकारी के अनुसार पुराना शहर सिटी रोड पर राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में देर रात चोरों ने प्रधानाचार्य कक्ष व अन्य कमरों के कुंदे उखाड़े और सामान बिखेर दिया। घटना का पता सुबह ६ बजे चला। चौकीदार ने प्रधानाचार्य उषा डाबेला को घटना की जानकारी दी। चोरी का पता चलते ही स्कूल विकास समिति के प्रदीप वधवा व मोहल्लेवाले जमा हो गए। प्रधानाचार्य ने बताया कि देर रात चोरों ने स्कूल में तोडफ़ोड़ और अंदर सारा सामान बिखेर दिया। बच्चों द्वारा प्रायोगिक परीक्षा के लिए बनाया गए मॉडल व अन्य उपकरणों को भी नष्ट कर दिया। इसके अलावा लैब में रखा कम्प्यूटर व माइक्रोवेव को सुरक्षित रखा हुआ था। चोरों ने अलमारियों को खोलने का प्रयास किया पर अलमारी नहीं खुली। अलमारियों में चाबी फंसी हुई मिली। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मौका मुआयना किया। सामान चोरी नहीं होने की स्थिति में थाने में इस संबंध में कोई मामला दर्ज नहीं कराया गया।
चौकीदार को दिया नोटिस
प्रधानाचार्य डाबेला ने बताया कि स्कूल में रात्रि को चौकीदार लगा रखा है। चौकीदार ने स्कूल में सोने की बात कही। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर प्रधानाचार्य ने चौकीदार को नोटिस जारी किया है। पुलिसकर्मियों ने भी सख्ती से चौकीदार से पूछताछ की।