प्रतिभा सम्मान समारोह दो को
मदनगंज किशनगढ़ - राजस्थान अहले शाह समाज तथा शाह समाज विकास समिति के तत्वावधान में दो फरवरी को हमदर्द नगर किशनगढ़ में राज्य स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। सिराजुद्दीन खान ने बताया कि कक्षा 6 से लेकर स्नातकोत्तर कक्षाओं तक सर्वोच्च स्थान प्राप्त करने वाले तथा समाज के भामाशाहों को सम्मानित किया जाएगा।