वाहन खड़े कर उलझे चालक, हाइवे जाम
पुष्कर - मारवाड़ बस स्टैंड के बाहर बस व कार चालक वाहन सड़क पर खड़े कर उलझ गए। इससे हाइवे जाम हो गया। यूपी डिपो बस चालक बस को मारवाड़ स्टैंड के बाहर खड़ी कर सवारियां बैठा रहा था। इस दौरान पीछे से आया कार चालक बस साइड में खड़ी करने की बात पर चालक से मारपीट करने पर उतारू हो गया। इस पर बस चालक भी नीचे उतर गया और दोनों वाहन चालक उलझ गए। पुलिस ने दोनों को रवाना किया। इसके बाद जाम खुला।