- Hindi News
- गुरुद्वारा में अरदास व गायत्री शक्तिपीठ में महाआरती आज
गुरुद्वारा में अरदास व गायत्री शक्तिपीठ में महाआरती आज
पुष्कर - राज्य सरकार की 60 दिवसीय धार्मिक कार्य योजना के तहत गुरुवार को मौनी अमावस्या के उपलक्ष्य में देवस्थान विभाग की ओर से पुष्कर के गुरुद्वारा में विशेष अरदास की जाएगी तथा गायत्री शक्तिपीठ में महाआरती का आयोजन होगा। सचिव जोगेंद्र सिंह दुआ ने बताया कि सुबह 10 बजे से अरदास सहित अन्य धार्मिक आयोजन शुरू होंगे। इसी प्रकार सरकार की ओर से गायत्री शक्ति पीठ में शाम 4.30 से 5.30 बजे तक महाआरती एवं सहस्त्र वेदी राष्ट्र जागरण दीप यज्ञ ((दीपदान)) किया जाएगा।