परस्पर मारपीट के आरोप
पुष्कर - कस्बे के सामाजिक कार्यकर्ता अरुण पाराशर ने स्वजातीय बंधुओं पर मारपीट का आरोप लगाया है। वहीं दूसरे पक्ष ने भी पाराशर के खिलाफ पुलिस में मारपीट की शिकायत दी है। फिलहाल दोनों पक्षों की ओर से कोई मामला दर्ज नहीं करवाया गया है। दोनों पक्षों को पुलिस ने गुरुवार सुबह थाने बुलाया है। सामाजिक कार्यकर्ता अरुण पाराशर ने पुलिस को दी गई शिकायत में आरोप लगाया कि श्री तीर्थ गुरु पुष्कर पुरोहित संघ ट्रस्ट के ट्रस्टी उनके खिलाफ व्यक्तिगत द्वेष के चलते झूठी शिकायतें कर रहे हैं। इसका विरोध करने पर मंगलवार को नगर पालिका कार्यालय के बाहर राधेश्याम, पुष्कर नारायण, भागचंद व इनके साथियों ने मारपीट कर दी। इधर, पुष्कर नारायण ने भी आरोप लगाया है कि वह कांग्रेस कार्यालय में बैठा था। इस दौरान अरुण पाराशर ने वहां आकर उससे मारपीट की।