पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कोर्ट चौराहा पर पुतला फूंक कर वकीलों ने जताया विरोध

कोर्ट चौराहा पर पुतला फूंक कर वकीलों ने जताया विरोध

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ब्यावर - अभिभाषक संघ द्वारा तीन महीने से लेबर कोर्ट के अदालती कामकाज का बहिष्कार जारी रहने के बावजूद कार्रवाई नहीं होने पर बुधवार को वकीलों ने प्रदर्शन किया। संघ अध्यक्ष डीडी राठौड़ के नेतृत्व में कोर्ट परिसर के बाहर श्रम कल्याण अधिकारी का पुतला फूंक कर विरोध जताया। प्रदर्शन में शामिल वकीलों ने इस बात को लेकर खासा विरोध जताया कि भ्रष्टाचार के आरोप और वकीलों के आंदोलन के बावजूद अब तक निलंबन या स्थानांतरण जैसी कार्रवाई नहीं हुई। वकीलों ने श्रम कल्याण अधिकारी के विरुद्ध कार्रवाई नहीं होने पर आगामी ३१ जनवरी से श्रम विभाग कार्यालय पर धरना देने की चेतावनी दी। प्रदर्शन के दौरान एडवोकेट सोहन लाल शर्मा, सचिव लक्ष्मण सिंह पंवार, भूपेंद्र सिंह राठौड़, नरेश बंसल, कमल किशोर आचार्य, इंद्रचंद प्रजापति समेत कई वकील मौजूद थे।