पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एसडीएम समेत १७ के विरुद्ध प्रसंज्ञान

एसडीएम समेत १७ के विरुद्ध प्रसंज्ञान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ब्यावर - अपर जिला एवं सेशन जज प्रथम पूरणकुमार शर्मा ने अतिक्रमण से संबंधित एक मामले में तत्कालीन एसडीएम समेत १७ जनों के खिलाफ एक आदेश पर प्रसंज्ञान लेकर पुन:आदेश के लिए रिमाइंड किया है। एडवोकेट कमल किशोर आचार्य के अनुसार सन २०११ में नृसिंहपुरा निवासी जयदीप दिवाकर व उसके परिवार के खिलाफ अतिक्रमण की शिकायत पर कार्रवाई की गई। इस कार्रवाई में उनके घर के बाहर बनी चारदीवारी तोड़ दी गई। साथ ही पत्थर समेत निर्माण सामग्री उठा कर ले गए, जिससे दिवाकर को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा। इसका विरोध करने पर तत्कालीन एसडीओ प्रियंका जोधावत ने उसे दो दिन के न्यायिक हिरासत में भेज दिया। इस मामले में तहसीलदार समेत अन्य १५ जनों की ओर से गलत जांच रिपोर्ट पेश की गई। इस पर दिवाकर ने अदालत में उनके खिलाफ परिवाद पेश किया। इसकी सुनवाई करते हुए अदालत ने प्रसंज्ञान आदेश पर उपलब्ध साक्ष्य के अवलोकन कर पुनर्आदेश के लिए रिमाइंड करने के आदेश दिए।