ट्रेन से कटकर युवक की मौत
मांगलियावास - मांगलियावास थाना क्षेत्र में 12 नंबर रेलवे फाटक के पास बुधवार शाम जेठाना के के मोतीपुरा निवासी सूरजमल पुत्र पूसाराम गुर्जर की ट्रेन से कटकर मौत हो गई है। मांगलियावास स्टेशन मास्टर जेपी चतुर्वेदी ने ब्यावर जीआरपी व मांगलियावास थाने में घटना की सूचना दी। थाना प्रभारी रवींद्र खींची मौके पर पहुंचे और शव को रेलवे ट्रैक से हटवाया। मांगलियावास पुलिस की सूचना पर ब्यावर जीआरपी के हैड कांस्टेबल लक्ष्मण सिंह व राजू सिंह मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लिया।
वहीं जीआरपी पुलिस इस मामले की पड़ताल में जुटी हुई है।