पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वामपंथी जनवादी मोर्चा ने दिया धरना

वामपंथी जनवादी मोर्चा ने दिया धरना

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ब्यावर - सीपीएम व सीपीआई के संयुक्त संगठन वामपंथी जनवादी मोर्चा ने बुधवार को महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार व केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ चांगगेट स्थित स्वामी कुमारानंद सर्किल पर धरना दिया। वामपंथी कार्यकर्ताओं ने दिनभर पर धरने पर बैठकर केंद्र सरकार के खिलाफ नारे लगाए। धरने में ओम प्रकाश शर्मा, कॉमरेड भंवरसिंह गहलोत, लीलाधर पारीक, बाबूलाल शर्मा, देवीसिंह चौहान, मदन गोपाल वर्मा, सुलेमान काठात, लक्ष्मण सिंह आदि शामिल थे।
यह हैं मांगे : डीजल व पेट्रोल के मूल्यों में बार-बार की जाने वाली मूल्य वृद्धि बंद की जाए। इसी के साथ ही दोनों पेट्रोलियम पदार्थों को सरकार पुन: अपने नियंत्रण में ले।
: लक्षित सार्वजनिक वितरण प्रणाली के स्थान पर सार्वभौमिक जनवितरण प्रणाली लागू कर इसे मजबूत बनाया जाए। एपीएल व बीपीएल का भेदभाव मिटाकर जरूरतमंदों को सस्ती दर पर राशन सामग्री उपलब्ध कराई जाए।
: जनता को मिलने वाली सब्सिडी व जरूरी सेवाओं में आधार कार्ड को अनिवार्य नहीं किया जाए।
: आवश्यक वस्तुओं की जमाखोरी व वायदा कारोबार पर रोक लगाई जाए।
: बुनियादी सेवाओं का निजीकरण नहीं किया जाए। सार्वजनिक संसाधनों का उपयोग कर बुनियादी सेवाएं देने वाली कंपनियों का विशेष अंकेक्षण किया जाए।
: देश के सभी हिस्सों में न्यूनतम वेतन 10 हजार रुपए मासिक किया जाए।