बिना अनुमति प्रसारण के आरोप पर कार्रवाई
भास्कर न्यूज - ब्यावर
केबल पर बिना अनुमति टीवी चैनल प्रसारित करने के मामले में दिल्ली की प्राइम प्रोडक्शन प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के प्रतिनिधियों ने बुधवार को कार्रवाई की।
चांगगेट क्षेत्र स्थित स्पाइस केबल नेटवर्क के कंट्रोल रूम पर दबिश देकर प्रसारित चैनलों की जांच की। कंपनी अधिकारियों के मुताबिक कार्रवाई के दौरान कई चैनल बिना अनुमति प्रसारित होते मिले। कंपनी प्रतिनिधियों की शिकायत पर सिटी थाना पुलिस ने कॉपीराइट एक्ट के तहत मामला दर्ज कर मौके पर नरेंद्र शर्मा को गिरफ्तार किया। कार्रवाई के दौरान मौके से
चैनल प्रसारण में प्रयुक्त कुछ उपकरण भी जब्त किए। सिटी थाना पुलिस के मुताबिक प्राइम प्रोडक्शन कंपनी के प्रतिनिधियों को
ब्यावर क्षेत्र में पे चैनलों को अवैध रूप से प्रसारित करने की शिकायत मिली। दिल्ली से कंपनी के प्रतिनिधि मनोज कुमार व सतवीर शर्मा ने पहुंचकर सिटी थाना पुलिस की मदद से कार्रवाई की।
॥स्पाइस केबल पर बिना अनुमति पे चैनल प्रसारित किए जा रहे थे। दिल्ली से आई टीम की शिकायत पर कार्रवाई की है। इसमें नरेंद्र शर्मा को गिरफ्तार कर कुछ सामान भी जब्त किया है।’’
भूपेंद्र सिंह, थाना प्रभारी, ब्यावर सिटी।