पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विद्यार्थियों ने निकाला पथ संचलन

विद्यार्थियों ने निकाला पथ संचलन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
केकड़ी - पटेल आदर्श विद्या निकेतन माध्यमिक विद्यालय के विद्यार्थियों ने शहीद दिवस पर शहर के मुख्य मार्गों से पथ संचलन निकाला। सूरज पोल गेट पर पथ संचलन के पूर्व दो मिनट का मौन रखकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद सुबह 11 बजे सूरजपोल गेट से पथ संचलन प्रारंभ हुआ। इसे विद्यालय के प्रबंध समिति के अध्यक्ष कृष्णगोपाल पांडे ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। पथ संचलन सूरजपोल गेट से चारभुजा मंदिर, खिड़की गेट, घंटाघर, जूनियां गेट होते हुए सापण्दा रोड स्थित विद्यालय परिसर में पहुंचकर संपन्न हुआ। पथ संचलन के दौरान नगर में जगह-जगह कई संगठनों द्वारा पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। पथ संचलन के विद्यालय पहुंचने के बाद आयोजित सभा के दौरान अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम संबोधित करते हुए वक्ताओं ने महात्मा गांधी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को पथ संचलन के महत्व के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम के अंत में प्रधानाध्यापक रामेश्वर चौहान ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन भोपाल सिंह ने किया।