वर्षों से चल रही रोडवेज बंद
मसूदा - पंचायत समिति के ग्राम जामोला के लिए वर्षों से चल रही रोडवेज बस को बंद करने से ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी हुई। जामोला निवासी ग्रामीण विक्रम परिहार, छीतर सिंह राठौड़ इत्यादि ने बताया कि 25 वर्षों से ब्यावर आगार की जामोला से ब्यावर के मध्य चलने वाली रोडवेज बस बंद कर दी। इस मामले में ग्रामीणो ने ब्यावर आगार प्रबंधन को पत्र लिखा। इसमें वर्षों से चल रही रोडवेज बस को पुन: शुरू करवाने एवं केकड़ी जाने वाली बस को जामोला तक पहुंचाने की मांग की है।