बापू को किए श्रद्धासुमन अर्पित
भास्कर न्यूज - नसीराबाद
नगर के कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ताओं ने गुरूवार को गांधीजी की पुण्यतिथि शहीद दिवस के रूप में मनाई। कांग्रेस कार्यालय में आयोजित बैठक में कार्यकर्ताओं दिलीप रेसवाल, हरेंद्र गुर्जर, योगेश परिहार, इश्तियाक अहमद, मोहम्मद हुसैन, शकील नसीराबादी, प्रेमचंद पथरिया, राकेश नागौरा, अनवर खां, किशोर गुर्जर, अनिल गुर्जर, गोपालदास, संजय शर्मा आदि ने गांधीजी के बताए गए अहिंसा और सत्याग्रह के सिद्धांतों पर चलने की अपील की।
श्रीनगर पंचायत समिति के प्रधान रामनारायण गुर्जर ने बैठक में महात्मा गांधी के साथ देश के शहीदों को याद कर श्रद्धांजलि दी। भाजपा कार्यकर्ताओं ने शहीद स्मारक पर मंडल अध्यक्ष अनिरुद्ध खंडेलवाल की अध्यक्षता में शहीद दिवस मनाया। कार्यकर्ताओं भाजयुमो अध्यक्ष सतीश पारचे, अनिल यादव, अनिल वर्मा, राजुमंधानी, पवन पारीक, महेश मेहरा, ज्ञान मेहरा, जसवंत गुर्जर, कन्हैयालाल सिंधी, गोपाल जोशी, सतीश गौड़, नवल जिंदल, नासिर, प्रकाश शर्मा, मैरी सैमसन, अनीता चाल्र्स, अनीता गौड़ आदि ने दो मिनिट का मौन रखकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी।
बिजयनगर - गांधी स्मारक उद्यान में कार्यकर्ताओं एवं नगर पालिका प्रशासन ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस मौके पर पूर्व पार्षद बिृजेश तिवारी, सीताराम पंवार, दुलीचंद बैरवा, सेवादल अध्यक्ष ज्ञानचंद चौधरी, पार्षद गोपालस्वरूप कुमावत, अधिशासी अधिकारी चेतन कुमार जैन व पालिका कर्मचारियों ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
पीसांगन - ग्राम नागेलाव नवदीप विद्या मंदिर व उच्च प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापक शिमला गुंजल की अध्यक्षता में महात्मा गांधी की पुण्यतिथि मनाई। इसी प्रकार पीसांगन कांग्रेस कार्यालय में ब्लॉक अध्यक्ष रामस्वरूप चौधरी की अध्यक्षता में गांधीजी की पुण्यतिथि व शहीद दिवस मनाया गया। इसमें डॉ. रतन लाल बोहरा, कवरूअली पटेल, शंकरलाल चौधरी, वीरम गुर्जर, मनोज सेन, सोहनलाल मुनादियां आदि मौजूद थे।
मसूदा - बस स्टैंड स्थित कांग्रेस कार्यालय में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर ब्लॉक कांग्रेस प्रवक्ता सलीम बाबू की अगुवाई में कांग्रेसजनों ने बापू को श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर अनिल मिश्रा, हरदेव सौंलंकी, राकेश मेवाड़ा, ओम प्रकाश कलवार, हेमराज जीनगर, जाकिर, बंटी, इस्माइल आदि मौजूद थे। इसी प्रकार आदर्श विद्या मंदिर माध्यमिक विद्यालय में प्रधानाचार्य लादूराम सीरवी की अध्यक्षता में शिक्षक व छात्रों ने दो मिनिट का मौन रखकर बापू को श्रद्धांजलि अर्पित की। वहीं श्री विवेकानंद जागरूक समिति के कार्यालय में अध्यक्ष महेश प्रकाश सेन की अध्यक्षता में शहीद दिवस मनाया। इस उपाध्यक्ष चेतन प्रकाश सैनी, कोषाध्यक्ष दशरथ कुमार शर्मा, सचिव विभोर रांका, अनिल कुमार जैन, प्रमोद माली, प्रहलाद गुर्जर, मयंक गुर्जर, मोनू आदि मौजूद थे।
रामसर - राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, बालिका माध्यमिक विद्यालय, केंद्रीय प्राथमिक विद्यालय में शहीद दिवस पर विद्यालय स्टाफ व विद्यार्थियों ने सुबह 11 बजे दो मिनट का मौन रख राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य अशोक कुमार राव, प्रधानाध्यापिका शगुफ्ता खान नकवी, केंद्राध्यक्ष बदरुदीन खत्री व वरिष्ठ अध्यापक नसरुद्दीन खां मौलाना थे।
नसीराबाद. शहीद स्मारक पर शहीद दिवस मनाते भाजपा कार्यकर्ता।