पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वेस्टर्न राजस्थानी गीतों पर थिरके कदम

वेस्टर्न-राजस्थानी गीतों पर थिरके कदम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ब्यावर - श्री वद्र्धमान शिक्षण समिति की ओर से संचालित भंवरलाल गोठी पब्लिक सीनियर सैकंडरी स्कूल की जूनियर कक्षाओं का वार्षिकोत्सव एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम गुरुवार को स्कूल परिसर में हुआ। इसमें एलकेजी से पांचवीं कक्षा के छात्र-छात्राओं ने प्रस्तुतियां देकर मनमोह लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संस्थापक अध्यक्ष एवं संरक्षक पारसमल कांस्टिया थे। कार्यकारी अध्यक्ष शांतिलाल गादिया, मंत्री डॉ. नरेंद्र पारख, सहमंत्री गौतम गौखरू, डॉ. पुखराज जैन, संपतराज छल्लाणी नरेंद्र कांकरिया ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। श्री वद्र्धमान शिक्षण समिति के प्रशासनिक अधिकारी विजय कुमार सिंघवी, एससी सक्सेना, प्राचार्य धर्मेंद्र शर्मा व उपाचार्य सुनीता चौधरी ने अतिथियों का स्वागत किया। नवकार मंत्र की महत्ता बताते हुए बच्चों ने लघुनाटिका का मंचन किया। विद्यार्थियों ने वेस्टर्न, राजस्थानी, गुजराती, पंजाबी नृत्य की प्रस्तुतियां दी। बच्चों ने कव्वाली, अंग्रेजी नाटक, समूह गीत भी प्रस्तुति दी। अतिथियों ने वर्षभर में उत्कृष्ट कार्य करने वाले विजेताओं को पुरस्कृत किया। प्राचार्य धर्मेंद्र शर्मा व उपाचार्य सुनीता चौधरी ने सभी का आभार जताया।