पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ‘लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटें कार्यकर्ता’

‘लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटें कार्यकर्ता’

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भाजपा देहात मंडल की बैठक में काबिना मंत्री सांवरलाल जाट ने कार्यकर्ताओं का किया आह्वान
केकड़ी - केकड़ी भाजपा देहात मंडल की बैठक में राज्य के जल संसाधन मंत्री प्रो. सांवरलाल जाट ने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे अभी से लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुट जाएं तथा भाजपा के मिशन 25 को सफल बनाने में अपनी अहम भूमिका निभाएं। प्रो. जाट ने विधानसभा चुनाव में मिली अभूतपूर्व सफलता पर खुशी जाहिर करते हुए इस जीत को कार्यकर्ताओं की जीत बताया। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव तो सेमीफाइनल था, फाइनल तो लोकसभा चुनाव होना है। उन्होंने कहा कि पूरे राजस्थान में मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया के नेतृत्व में लोकसभा चुनाव लड़ेंगे और 25 ही सीटों पर जीत हासिल कर गुजरात के मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने का आह्वान किया। बैठक को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय विधायक शत्रुघ्न गौतम ने कहा कि राज्य की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे 60 दिवसीय कार्ययोजना के बाद बजट पेश करेंगी, बाद में क्षेत्रवार योजनाओं की घोषणा करेगी, जिससे हर विधानसभा क्षेत्र में विकास के नए आयाम स्थापित होंगे। गौतम ने कहा कि जिस तरह विधानसभा चुनाव में कार्यकर्ता उत्साहित नजर आए, उसी प्रकार और अधिक उत्साह से लोकसभा चुनाव में जुटकर भाजपा के 272 प्लस के लक्ष्य को प्राप्त करना है। बैठक को भाजपा जिलाध्यक्ष बीपी सारस्वत, जिला प्रमुख सीमा माहेश्वरी ने कहा कि लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा द्वारा जनसम्पर्क अभियान शुरू किया जा रहा है, जिसमें क्षेत्र के गांवों में घर-घर जाकर लोगों से भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की जाएगी।
उन्होंने कहा कि भाजपा द्वारा 20 फरवरी से भाजपा का रथ हर विधानसभा क्षेत्र में जाएगा, जिससे जनजागृति होगी। बैठक में पूर्व प्रदेश कार्य समिति सदस्य रामेश्वर बम्बोरिया, देहात अध्यक्ष वीरविक्रम सिंह, उपाध्यक्ष विजय प्रताप सिंह शक्तावत, पूर्व अध्यक्ष चतुर्भुज सिंह राठौड़, बलराज मेहरचंदानी, मंडल अध्यक्ष रामनिवास तेली, युवा मोर्चा देहात अध्यक्ष मनोज कुमावत व शहर अध्यक्ष सत्यनारायण चौधरी सहित देहात के कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे। बैठक का संचालन महामंत्री प्रेमचंद शर्मा ने किया।

फोटो केप्शन केकड़ी 3-