पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्रतियोगिता ने बिखेरे सतरंगी रंग

प्रतियोगिता ने बिखेरे सतरंगी रंग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
केकड़ी - श्री जैन महाविद्यालय में चल रहे सांस्कृतिक सप्ताह के तहत गुरूवार को रंगोली, मेहंदी सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया। रिटन क्विज प्रतियोगिता में 46 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। शालिनी दाधीच ने प्रथम व कमल कांत पांचाल ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में जितेंद्र चौधरी प्रथम व यादराम सैनी द्वितीय स्थान पर रहे। रंगोली में 14 टीमों ने हिस्सा लिया। इसमें भानू प्रिया राठौड़ व पारूलु नामा की टीम विजेता रही। जबकि सुमित पिलानिया, कमल कांत पांचाल व निर्मला मेवाड़ा, मनीषा जैन की टीम को संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान हांसिंल हुआ। मेहंदी प्रतियोगिता में मनीषा जैन प्रथम व हर्षिता बंसल द्वितीय रही।