पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ‘ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से लें’

‘ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से लें’

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - केकड़ी
पंचायत समिति के सभा भवन में गुरुवार को आयोजित संपर्क समाधान शिविर में अचानक पहुंचे राज्य के जल संसाधन मंत्री प्रो. सांवरलाल जाट ने अधिकारियों को कहा कि शिविर में ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से लिया जाए तथा समस्याओं का निस्तारण अगली बैठक से पहले हो जाए, ऐसी कार्रवाई की जाए।
शिविर के दौरान पानी, बिजली, सड़क व गांवों में व्याप्त गंदगी-कीचड़ की समस्या के बारे में अधिकारियों से चर्चा कर उन्हें 15 दिवस में समस्याओं के निस्तारण के निर्देश दिए। जल संसाधन मंत्री प्रो. जाट ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे पूरी संवेदनशीलता और पारदर्शिता के साथ जनसमस्याओं का निस्तारण कर लोगों को राहत पहुंचाएं।
शिविर में उपस्थित क्षेत्रीय विधायक शत्रुघ्न गौतम ने कहा कि राज्य की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ गांव के अंतिम छोर पर बैठे हर असहाय और गरीब आदमी को मिले, इसके लिए सबका सहयोग जरूरी है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास में धन की कमी नहीं आने दी जाएगी तथा बिना किसी भेदभाव के क्षेत्र का चहुंमुखी विकास करना ही उनकी प्राथमिकता है। शिविर में जिला प्रमुख सीमा माहेश्वरी, उपजिला प्रमुख ताराचंद रावत, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी महेन्द्र कुमार शर्मा, भाजपा जिला देहात अध्यक्ष बी पी सारस्वत सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधि व सभी विभागों के अधिकारी मौजूद थे। विकास अधिकारी ओमकारेश्वर शर्मा ने बताया कि शिविर में 61 प्रकरण प्राप्त हुए, जिनमें से 21 का मौके पर ही निस्तारण किया गया।