- Hindi News
- मुमुक्षु खुशबू बहन की भागवती दीक्षा 27 को
मुमुक्षु खुशबू बहन की भागवती दीक्षा 27 को
बिजयनगर - श्री वर्धमान जैन श्वेताम्बर स्थानकवासी संघ के तत्वावधान में मुम्बई निवासी मुमुक्षु खुशबू पारलेचा की भागवती दीक्षा 27 फरवरी को होगी। संघ मंत्री ज्ञान सिंह सांखला ने बताया कि प्रवर्तनी डॉ. चंदना मसा, साध्वी कुमुदलता मसा. एवं संयम लता मसा. के सान्निध्य में कृषि उपज मंडी प्रांगण में मुमुक्षु खुशबू पारलेचा की भागवती दीक्षा संपन्न होगी। समारोह में लोकमान्य संत रूप मुनि मसा., प्रकाश मुनि मसा. कमल मुनि मसा., साध्वी सत्यसाधना मसा. सहित अन्य का पावन सान्निध्य प्राप्त होगा। समारोह की तैयारियों को लेकर संघ जुटा हुआ है। गौतम प्रसादी का आयोजन संघ की ओर से होगा।