पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सफाई व्यवस्था पर खर्च होंगे 65 लाख

सफाई व्यवस्था पर खर्च होंगे 65 लाख

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पुष्कर - नगर पालिका बोर्ड आगामी वित्तीय वर्ष में पुष्कर की सफाई व्यवस्था पर करीब 65 लाख रुपए खर्च करेगा। सफाई व्यवस्था के लिए तीर्थ नगरी को तीन जोन में बांटा गया है तथा पंजीकृत ठेकेदारों से टेंडर आमंत्रित किए हैं। पालिकाध्यक्ष मंजू कुर्डिया ने बताया कि कस्बे में आगामी वित्तीय वर्ष में सफाई व्यवस्था जोनवार कराई जाएगी। सफाई के लिए कस्बे को तीन अलग-अलग जोन में बांटा गया है। जोन नंबर 1 में वार्ड संख्या 1 से 4, 6 से 10 व 20 की सफाई व्यवस्था पर करीब 29.61 लाख रुपए खर्च किए जाएंगे। इसी प्रकार जोन संख्या 2 में वार्ड नंबर 5 व 11 से 16 शामिल किए गए हैं। इस जोन में 26 लाख 92 हजार रुपए अनुमानित राशि खर्च की जाएगी। इसके अलावा जोन 3 में पुष्कर सरोवर के सभी 52 घाटों की सफाई कराई जाएगी। इस पर करीब 6.58 लाख रुपए खर्च होंगे। इसके अलावा दुकानेां से कचरा संग्रहण कार्य भी ठेके पर कराया जाएगा। ईओ प्रशिक्षु आईएएस ओम कसेरा ने बताया कि टेंडर 18 फरवरी को खोले जाएंगे।