- Hindi News
- यात्री कर ठेकेदार के खिलाफ ईओ ने दी पुलिस को रिपोर्ट
यात्री कर ठेकेदार के खिलाफ ईओ ने दी पुलिस को रिपोर्ट
पुष्कर - बिना सूचना पांच दिन पूर्व यात्री कर नाकों को लावारिस छोड़ कर भागे नगर पालिका के यात्री कर ठेकेदार के खिलाफ पालिका के ईओ ने पुलिस थाने में रिपोर्ट दी है। पुलिस ने फिलहाल रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। ईओ प्रशिक्षु आईएएस ओम कसेरा ने पुष्कर पुलिस थानाधिकारी के नाम प्रेषित की गई रिपोर्ट में बताया कि मेरठ यूपी निवासी उमेश कुमार को एक साल के लिए यात्री कर व वाहन पार्किंग शुल्क वसूली का ठेका दिया था।