- Hindi News
- अहिंसा दिवस के रूप में मनाई बापू की पुण्यतिथि
अहिंसा दिवस के रूप में मनाई बापू की पुण्यतिथि
भास्कर न्यूज - ब्यावर
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर शहर में विभिन्न संगठनों की ओर से कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस अवसर पर दो मिनट का मौन रखकर बापू को श्रद्धासुमन अर्पित किए गए।
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष डॉ. एससी जैन की अध्यक्षता में चांगगेट स्थित गांधी सर्किल पर पुण्यतिथि शहीद दिवस व अहिंसा दिवस के रूप में मनाई गई। कांग्रेसजन ने गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दो मिनट का मौन रखा। डॉ. जैन ने महात्मा गांधी व्यक्तित्व व कृतित्व का वर्णन करते हुए कार्यकर्ताओं को उनके सिद्धांत जीवन में अपनाने का आह्वान किया। सेवादल अध्यक्ष सोहन मेवाड़ा, महिला अध्यक्ष नूतन गहलोत, रामेश्वर मेवाड़ा, रामदीन पंडित, देवकरण शर्मा, शिवनारायण शर्मा, पार्वती जाग्रत ने भी अपने विचार व्यक्त किए। अमरचंद सामरिया, दीपक कंडारा, पुष्पाजंलि पारीक, निशा सांखला, बालूराम सेन, प्रवीण मोयल, विजय बुलंद, नरेंद्र पारख, प्रहलाद तेजी समेत अन्य कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद थे।
जवाजा में याद किया ‘बापू’ को : जवाजा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की ओर से भी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि चंद्रकांता मिश्रा के मुख्य आतिथ्य और ब्लॉक अध्यक्ष भगवान सिंह कडीवाल की अध्यक्षता में मनाई गई। कांग्रेस पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी द्वारा दलितों, अल्पसंख्यकों व कमजोर वर्ग के उत्थान और अहिंसा के मार्ग को ध्यान में रखते हुए उनके सिद्धांतों पर चलने का आह्वान किया। कार्यक्रम में पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष सहदेव सिंह रावत, पप्पू काठात, पूरण सिंह, अरूण शर्मा, मुकेश काठात, इस्माईल काठात, अजमल काठात, चौथमल बंशीवाल मौजूद थे।