पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दो सड़क हादसों में छात्रा समेत दो घायल

दो सड़क हादसों में छात्रा समेत दो घायल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पुष्कर - कस्बे में दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक मासूम छात्रा समेत दो जने गंभीर घायल हो गए। दोनों घायलों की हालत नाजुक होने से उन्हें उपचार के लिए जेएलएन अस्पताल रेफर किया गया है। रा. बांगड़ स्कूल में अध्ययनरत चौथी की छात्रा आयुषी पुत्री किशन गौतम गुरुवार शाम स्कूल की छुट्टी होने के बाद घर जा रही थी। स्कूल के बाहर अज्ञात मोटरसाइकिल चालक उसे टक्कर मारकर भाग गया। दुर्घटना में बालिका के पैर की हड्डी टूट गई तथा शरीर पर भी गंभीर चोंटें आईं। उपचार के लिए अस्पताल लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे अजमेर रेफर कर दिया। इसी प्रकार ब्रह्मा मंदिर के पीछे स्थित जाट समाज के सराधना भवन के समीप मार्शल जीप चालक ने परिवार सहित पुष्कर यात्रा करने आए पाली जिलांतर्गत पीपलिया कलां निवासी रतन लाल चौधरी को टक्कर मार दी। चालक ने मौके से भागकर जीप पार्किंग में खड़ी कर दी। घायल तीर्थ यात्री करीब आधे घंटे तक एंबुलेंस के इंतजार में मौके पर ही तड़पता रहा। पुलिस ने पहुंच उसे अस्पताल पहुंचाया।
हालत गंभीर होने पर उसे चिकित्सकों ने अजमेर रेफर कर दिया। घायल रतन के रिश्तेदार ने बताया कि हादसे में जीप का पिछला पहिया और पीछे बंधे जेनरेटर का व्हील उसके पैर पर चढ़ गया। पुलिस के अनुसार रतन की हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए पार्किंग में खड़ी जीप जब्त कर ली तथा फरार चालक की तलाश कर रही है।