- Hindi News
- बिना थानेदारों के ही चल रहा है खमेरा और आबकारी थाना
बिना थानेदारों के ही चल रहा है खमेरा और आबकारी थाना
घाटोल - क्षेत्र के दो थाने खमेरा और गनोड़ा मार्ग पर बना आबकारी थाना लंबे समय से बिना थानेदारों के ही संचालित किए जा रहे हैं। खमेरा थाने में एसएचओ का पद 22 जून 2013 से खाली है। यहां पर फिलहाल एसआई नरेंद्र कुमार पाटीदार कार्यवाहक थाना प्रभारी के रूप में सेवाएं दे रहे हैं। क्षेत्र में शांति सुरक्षा और कानून व्यवस्था बेहतर बनाए रखने के लिए ग्रामीणों ने एसएचओ की नियुक्ति करने की मांग की है।
वहीं, गनोड़ा मार्ग स्थित आबकारी थाने का भी यही हाल है। यहां पर भी विगत लंबे समय से थानाधिकारी का पद रिक्त है। थाना भी अतिरिक्त चार्ज वाले अफसरों के माध्यम से संचालित किया जा रहा है।