पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डाकघर में कढ़ाई और भगौने लगाकर रोक रहे हैं छत से रिसने वाला पानी

डाकघर में कढ़ाई और भगौने लगाकर रोक रहे हैं छत से रिसने वाला पानी

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - घाटोल
कस्बे के श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर के पास बने उप डाकघर के भवन की हालत खस्ता हाल है। यह डाकघर हर प्रकार की सुविधाओं के अभाव में संचालित किया जा रहा है। इसमें न तो शौचालय की व्यवस्था ठीक है न ही दीवारों और छत की। इसका खुलासा पिछले दो दिनों से हुई बारिश ने किया। हुआ यूं कि मंगलवार सुबह से हुई बारिश से इस उपडाकघर की छतें टपकने लगीं और दीवारों से भी पानी रिसने लगा। अब दीवारों और छतों से रिसने वाले पानी को फर्श पर फैलने से रोकने के लिए विभाग के स्थानीय अधिकारियों और कर्मचारियों को कुछ नहीं सूझा तो उन्होंने आसान तरीका अपनाते हुए भगौने और कढ़ाई ही लगा दिए। स्थानीय कर्मचारियों की इस लापरवाही से जहां सरकारी काम काज पर बुरा असर पड़ सकता है। वहीं, ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। सिर्फ इतना ही नहीं इस उप डाकघर में ग्रामीणों के लिए शौचालय जाने तक की उचित व्यवस्था नहीं हैं। जिसको सुधरवाने का ख्याल विभाग के स्थानीय कर्मचारियों को कभी नहीं सूझता। इससे डाकघर में पहुंचने वाले ग्रामीणों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। यहां कार्यरत डाक कर्मियों ने बताया कि समस्या के समाधान के लिए उनकी ओर से उच्चाधिकारियों और ग्राम पंचायत को पत्र लिखे गए हैं। लेकिन समाधान अभी तक नहीं हुआ।