पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मंदिरों और दुकानों में हुई चोरियों का अब तक नहीं लगे सुराग

मंदिरों और दुकानों में हुई चोरियों का अब तक नहीं लगे सुराग

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डूंगरपुर - जिले में बढ़ रही चोरियों की वारदातों को रोकने में पुलिस नाकाम साबित हो रही है। मंगलवार रात आसपुर व धंबोला पुलिस थाना क्षेत्रों में हुई चोरी की तीन में से एक भी वारदात का सुराग 24 घंटे बाद भी नहीं लग सका है। डूंगरपुर शहर में ही कुछ माह पूर्व शिवाजी नगर में आईटीआई के सामने मुख्य मार्ग पर स्थित क्रय विक्रय सहकारी समिति के मॉल को बदमाशों ने निशाना बनाया था।
कैंपस व इसके बाहर लगे सीसी कैमरों को बदमाशों ने तोड़ दिया था। पास ही स्थित अमूल पार्लर के शटर का ताला तोड़कर वहां से एक मोबाइल चुरा लिया था। इसके साथ ही मॉल के एक शटर को खोलकर भीतर घुसे थे। भीतर से उन्होंने ड्राय फ्रूट्स, घी, तेल के डिब्बे चुरा ले गए थे। साथ ही उन्होंने सभी सीसी टीवी कैमरे तोड़ दिए थे व उनका डीवीआर बॉक्स सहित सभी कंप्यूटर के सीपीयू एक बाथरूम में ले जाकर जला दिए थे। उस मामले का भी आज तक सुराग लगाने में पुलिस नाकाम रही है। पूंजपुर संवाददाता के अनुसार कतिसौर गांव के कटकेश्वर शिवालय में मंगलवार रात बदमाश सीसी टीवी कैमरे तोड़कर भीतर दाखिल हुए थे। पूंजपुर के लेमड़ा बावजी मंदिर में सोमवार रात अज्ञात चोर ने मुख्य सड़क पर लगी दान पेटी चुरा कर ले गए। चोरों ने पूंजपुर कतिसौर मुख्य मार्ग पर स्थापित लेमड़ा बावजी मंदिर में लगी दान पेटी उखाड़ कर ले गए। पीठ संवाददाता के अनुसार धंबोला थाना क्षेत्र के पीठ सलारेश्वर शिवालय में मंगलवार रात हुए चोरी के प्रयास का भी बुधवार को सुराग नहीं लग सका। बदमाशों ने यहां भी दानपेटी को काटने का प्रयास किया लेकिन वे सफल नहीं हो सके थे। देवालयों को निशाना बनाने से बाज नहीं आ रहे, जिससे देवालयों की सुरक्षा को लेकर भी सवाल उठने लगे है। सीमलवाड़ा संवाददाता के अनुसार गांव में ही मंगलवार रात एक दुकान में बदमाश करीब 50 से 60 हजार रुपए की नगदी व सामान चुराने में सफल रहे थे।