- Hindi News
- सीमलवाड़ा में प्री बोर्ड परीक्षा प्रारंभ
सीमलवाड़ा में प्री-बोर्ड परीक्षा प्रारंभ
सीमलवाड़ा - मणीलाल पंड्या राउमावि सीमलवाड़ा में बोर्ड परीक्षा परिणाम उन्नयन के लिए प्री-बोर्ड परीक्षांए बुधवार से प्रारंभ हुई। प्रधानाचार्य आबुलाल मनात ने बताया कि पूर्व -प्रश्न पत्रों के आधार पर विद्यालय में जनवरी-फरवरी माह में तीन बार प्री-बोर्ड परीक्षा ली जाएगी जिसमे पहली परीक्षा बुधवार से ली जा रही है। प्री-बोर्ड परीक्षा से विद्यार्थियों को बोर्ड परीक्षा के भय से मुक्त किया जा सके। बुधवार को दसवीं की गणित एवं सामाजिक विज्ञान विषय की परीक्षाएं ली गई जिसमें दसवीं के 157 परीक्षार्थियों ने भाग लिया।