- Hindi News
- विद्यार्थियों को दी यातायात नियमों की जानकारी
विद्यार्थियों को दी यातायात नियमों की जानकारी
सागवाड़ा - महिपाल विद्यालय में सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत बुधवार को कार्यक्रम हुआ जिसमें विद्यार्थियों को यातायात नियमों की जानकारियां दी गई। एएसआई महेंद्रसिंह ने विद्यार्थियों को विभिन्न धाराओं व कानून की जानकारी देते हुए स्वयं की सुरक्षा के लिए यातायात नियमों का पालन करने की हिदायत दी। दाएं चलने, बिना लाइसेंस के वाहन नहीं चलाने, नशे में वाहन नहीं चलाने, नियंत्रित गति में वाहन चलाने सहित विभिन्न जानकारियां दी। गजेन्द्रसिंह, जगदीश मेनारिया आदि ने विद्यार्थियों को वाहनों पर लटक कर यात्रा नहीं करने सहित कई जानकारियां दी। विद्यालय के प्रभारी नानुलाल बुनकर ने स्वागत किया । डा. अरविंद जैन, सहित विद्यार्थी मौजूद थे।