पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • यज्ञशाला की तैयारियां पूर्ण

यज्ञशाला की तैयारियां पूर्ण

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
परतापुर - हिम्मत सिंह राव खेल मैदान पर 26 जनवरी से गिरि बापू के सानिध्य में होने वाली शिवकथा की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इसमें विशाल यज्ञशाला का आयोजन किया जा रहा है। इस पर दीनबंधु भट्ट ने बताया कि 35 फिट 9 इंच की पांच मंजिला यज्ञशाला का निर्माण कराया जा रहा है। जो डिडवाना से आए कारीगरों द्वारा बांस की कलाकृतियों से बनाई गई हैं। वागड़ चौखला अध्यक्ष भूपेन्द्र पंड्या एवं मुख्य यजमान प्रभज्योत सिंह सोनी की देखरेख में भव्य पांडाल को निर्माण पुरा हो चुका है। कार्यक्रम में 25 जनवरी को जिला कलेक्टर और विधायक जीतमल खांट पुस्तक मेले का शुभारंभ करेंगे। साथ ही 3 फरवरी को सर्व समाज के उपनयन संस्कार संपन्न कराए जाएंगे।
खरवेड़ा में गुजराती पाटीदार समाज के तत्वावधान में आयोजित नीलकंठ महादेव और हनुमान मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा की बुधवार को प्रतिष्ठाचार्य कीर्तेश भट्ट के आचार्यत्व में पूर्णाहुति की गई।