पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • घाटोल में तेरह घंटे बंद हुई बिजली सप्लाई

घाटोल में तेरह घंटे बंद हुई बिजली सप्लाई

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
घाटोल - क्षेत्र में मंगलवार सुबह से शुरु बारिश बुधवार सुबह तक होती रही।तकरीबन 24 घंटे से ज्यादा हुई इस बारिश ने क्षेत्र में जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया।इस कारा मंगलवार को रात दस बजे कस्बे में बिजली गुल हो गई। जो अगले दिन सुबह 11 बजे हाल हुई। कस्बे में बाधित बिजली सप्लाई के कारण ग्रामीणों के रोजमर्रा के कामों में खासा प्रभाव पड़ा।बिजली सप्लाई अवरुद्ध होने से कस्बे में पानी की सप्लाई भी नहीं हो सकी। इससे लोगों को सुबह से ही पानी के लिए खासी परेशानियां हुईं।वहीं, विभाग के कनिष्ठ अभियंता सुदीप मिश्रा ने फॉल्ट होने के कारण बिजली गुल रही।इसके अलावा बारिश से ईंट भट्टे के व्यवसाय पर भी खराब असर पड़ा। इस पर भट्टा मालिकों ने बताया कि कच्ची ईंटें गलने से उन्हें काफी नुकसान हुआ है।