पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • घाटोल में बच्चों ने बनाए मतदान विषयक चित्र

घाटोल में बच्चों ने बनाए मतदान विषयक चित्र

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
घाटोल - निर्वाचन विभाग राजस्थान और जिला कलेक्टर के निर्देशानुसार मतदाता जागरुकता सप्ताह के तहत बुधवार को कस्बे के भारद्वाज पब्लिक उमावि में प्रतियोगिता हुई। उपखंड अधिकारी नरेश बुनकर के निर्देशन में हुई स्पर्धा में विद्यार्थियों ने मतदान विषय पर चित्र बनाए। जिसमें कक्षा सात के विद्यार्थी लक्ष्मणलाल कटारा प्रथम रहा। इस मौके पर प्रबंधक ब्रह्मदत्त शर्मा, इंद्रवती शर्मा, प्रधानाचार्य जयपालसिंह आदि मौजूद थे।