- Hindi News
- छात्रावास में मिली अनियमितताएं, एसडीएम नाराज
छात्रावास में मिली अनियमितताएं, एसडीएम नाराज
भास्कर न्यूज - सीमलवाड़ा
राजकीय भीमराव अंबेडकर बालक छात्रावास सीमलवाड़ा का एसडीएम जगदीश चंद्र हेडा ने बुधवार शाम को निरीक्षण किया।
निरीक्षण में पिछले पांच माह से उधार राशन लाकर बच्चों को खाना खिलाने का मामला सामने आया। एसडीएम द्वारा स्टॉक रजिस्टर, डाइट रजिस्टर मांगने पर वार्डन रामलाल कलासुआ ने बताया कि उसने एक दिसंबर से ज्वाइन किया है। पूर्व वार्डन मोहनलाल रोत ने पूरा चार्ज नहीं दिया है। जिस पर एसडीएम हेड़ा ने पूर्व वार्डन रोत को फोन पर बात कर गुरुवार को सभी तरह का चार्ज देने के निर्देश दिए है। चार्ज नही देने पर विभागीय कार्रवाई की चेतावनी दी है। हॉस्टल में बच्चों को ओढऩे के लिए पर्याप्त रजाई नहीं होने, दूध के बदले महज चाय देने, बच्चों को बाल कटाई के पैसे नहीं देने, साफ-सफाई सही नहीं होने, बिस्तर गंदे और फटे होने की अनियमितताएं सामने आने पर एसडीएम ने वार्डन कलासुआ को छात्रावास में भोजन, बिजली, पानी और छात्रों के लिए बिस्तर की व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए।
एसडीएम ने सीमलवाड़ा छात्रावास का किया निरीक्षण, फटे बिस्तर और गंदगी मिली