पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंसागवाड़ा. मतदाता जागरूकता उत्सव के तहत बुधवार को न्युलूक सेन्ट्रल स्कूल में चित्रकला प्रतियोगिता हुई जिसमें शहर की विभिन्न शैक्षणिक संस्थाओं के विद्यार्थियों ने भाग लिया। निर्वाचन पंजियन अधिकारी वारसिंह ने बताया कि तहसीलदार बद्रीलाल सुथार की ओर से प्रतियोगिता का अवलोकन किया गया। निर्णायक मंडल के रमणलाल पाटीदार एवं रतनलाल पाटीदार द्वारा श्रेष्ट कृतियों का चयन किया गया। जिसमें प्रथम न्युलूक स्कूल के नमन पंड्या, द्वितीय राउमावि पुर्नवास कॉलोनी के राकेश प्रजापत व यश शर्मा, तृतीय वाडेल स्कूल की डिम्पल मीणा व सैफिया स्कूल के ईब्राहिम टुडा रहे। संस्था प्रधान जयश्री वेणुगोपाल ने अतिथियों का स्वागत किया।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.