पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • खेत में चने लेने गई बच्ची का पैर फिसला, कुएं में गिरी

खेत में चने लेने गई बच्ची का पैर फिसला, कुएं में गिरी

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - बांसवाड़ा
खेत में चने लेने गई बच्ची का पैर फिसलने से कुएं में गिर गई। परिजनों और पुलिस द्वारा काफी मशक्कत के बाद कुएं से शव मिला है।
सदर थाना क्षेत्र निवासी वनीता ((७))पुत्री टीटा पारगी आंबापुरा के बड़ी बदरेल अपने मामा के यहां घूमने आई थी। वह मंगलवार को ममेरी बहन कला के साथ बिस्किट खरीदने के लिए गई। दोनों बहनें बिस्किट खरीदने के बाद वापस घर लौट रही थी, इस दौरान कला ने खेत में चलकर चने के पौधे लेने की बात कहीं। लेकिन कला ने मना कर दिया और वह घर लौट आई। लेकिन वनीता अकेले ही खेत में चने लेने चली गई। इसके बाद वह घर नहीं लौटी। परिजनों ने तलाशी शुरू की तो कुछ पता नहीं चला।
बच्ची की खोजखबर नहीं मिलने पर देर रात परिजनों ने आंबापुरा थानाधिकारी शिवनाथ सिंह से संपर्क किया गया। यहां पर पुलिस ने बच्ची की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर बच्ची की तलाश शुरू की। पुलिस की पूछताछ में वनिता खेत में चना उखाडऩे की बात कहकर जाने की बात सामने आई। इस पर पुलिस उसी खेत की ओर गई। चने के खेत के पास ही रास्ते में पुलिस को एक कुआं देखकर उसको ग्रामीणों की मदद से तलाश की। ग्रामीणों ने कुएं में लोहे की आंकड़ी डाली तो वनीता फंस गई। इसके बाद उसे बाहर निकालकर एमजी अस्पताल लेकर आई और शव का पोस्टमार्टम करवाया। डॉक्टर ने पोस्टमार्टम में बच्ची की डूबने से मौत होना बताया है। पुलिस ने संभावना जताई है कि मंगलवार की बारिश के कारण मिट्टी फिसलन भरी थी। चने के खेत में जाते वक्त बच्ची का पैर फिसल जाने से वह कुएं में गिर गई होगी।