बेरोजगार युवाओं को दिया प्रशिक्षण
घाटोल - बाबा रामदेव मंदिर परिसर डुंगरिया में मंगलवार को आजीविका ब्यूरो के तत्वावधान में श्रमिक सहायता और संदर्भ केंद्र घाटोल द्वारा रोजगार मेले का आयोजन किया गया। इसमें बेरोजगार युवाओं को चेकमेट सिक्योरिटी, एडिको सहित कई संस्थाओं के द्वारा प्रशिक्षण दिया गया। इस अवसर पर ब्लॉक समन्वयक सवाराम गरासिया, गेंदमल कलासुआ आदि ने विचार व्यक्त किए।