- Hindi News
- डूंगरपुर सहित बांसवाड़ा, उदयपुर और प्रतापगढ़ जिलों से भी चुराए थे ट्रांसफॉर्मर, चोरी की वारदाते
डूंगरपुर सहित बांसवाड़ा, उदयपुर और प्रतापगढ़ जिलों से भी चुराए थे ट्रांसफॉर्मर, चोरी की वारदातें कबूली
भास्कर न्यूज - आसपुर
क्षेत्र में बढ़ रही ट्रांसफॉर्मर चोरी की घटनाओं पर अकुंश लगाने को लेकर बनाई गई पुलिस टीम को सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने कई संदिग्ध लोगों से पूछताछ की तो ट्रांसफार्मर चोर गिरोह पकड़ा गया।
थानाधिकारी चैनाराम पचार ने बताया कि एसपी के निर्देशन पर गठित पुलिस टीम ने दादा निवासी कूका उर्फ किशन कनिपा पूछताछ की तो उसने अपने साथी खोलड़ी के रमेश कनिपा, अमरा कनिपा, मोहन कनिपा, पादरा के रमेश कनिपा और डगरा के खेमा को पकड़ा। सभी ने क्षेत्र भर में एक दर्जन से अधिक ट्रांसफार्मर चोरी करना कबूला। उसने डूंगरपुर, बांसवाड़ा, उदयपुर, प्रतापगढ़ आदि जिलों में भी ट्रांसफार्मर चोरी करने की बात कबूली। उन्होंने गडाहाटकिया निवासी राजसिंह को कबाड़ी के भाव माल बेचने की बात स्वीकारी जिस पर पुलिस ने राजसिंह से भी पूछताछ शुरू कर दी हैं।
ट्रांसफॉर्मर चोरी का गिरोह पकड़ा