- Hindi News
- डूंगरपुर, सागवाड़ा, आसपुर और चीखली में पथ संचलन आज
डूंगरपुर, सागवाड़ा, आसपुर और चीखली में पथ संचलन आज
डूंगरपुर। विद्या निकेतन उमावि गोकुलपुरा के विद्यार्थियों का 23 जनवरी सुभाष जयंती पर पथ संचालन किया जाएगा। संचलन विद्यालय से प्रारंभ होकर टैगोर कॉलोनी, बीएसएनएल रोड, शिवाजी नगर, माताजी चौक, सदरथाना, सेक्टर 4 व 5 से पुन: विद्यालय पहुंचेगा। यह जानकारी संचालन प्रभारी विक्रम जोशी ने दी।
सागवाड़ा. सुभाष जयंती को लेकर विद्यानिकेतन संस्थान की ओर से गुरुवार को पथ संचलन निकाला जाएगा। प्रधानाचार्य सुभाष जैन ने बताया कि जितेंद्र जोशी के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों का संचलन विद्यानिकेतन विद्यालयों के माधव एवं मधुकर परिसरों से सुबह 10:30 बजे अलग-अलग प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरेगा। पथ संचलन का संगम रामद्वारा के पास होगा। आसपुर. विद्यानिकेतन स्कूल की ओर से पथ संचलन गुरुवार को होगा। इसमें करीबन एक हजार से अधिक बच्चें भाग लेंगे। यह जानकारी रामसिंह राठौड़ ने दी। चीखली. विद्यानिकेतन उच्च प्राथमिक विद्यालय चीखली का पथ संचलन गुरुवार को होगा। संस्थाप्रधान मुकेश मेहता ने बताया कि सुभाषचंद्र बोस जयंती पर पथ संचलन निकाला जाएगा।