मतदान के लिए प्रेरित
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पुनर्वास कॉलोनी सागवाड़ा के विद्यार्थियों ने प्रभारी रतन लाल पाटीदार के नेतृत्व में मतदाता जागरूकता रैली निकाली। इस दौरान पहचान पत्र बनाने प्रेरित किया गया। इधर, राउमावि पाड़वा के विद्यार्थियों ने गांव में रैली निकाल कर मतदाताओं को अनिवार्य मतदान के लिए प्रेरित किया। संस्थाप्रधान नवीनचंद्र द्विवेदी के सानिध्य में विद्यालय में मतदाता जागरूकता को लेकर चित्रकला प्रतियोगिता हुई। महेशचंद शर्मा ने लोकतंत्र में मतदान के महत्व के बारे में बताया। रामावि वगेरी के प्रधानाध्यापक कांतिलाल पाटीदार ने बताया कि 34 विद्यार्थियों ने प्रभारी सुशील शर्मा के निर्देशन में चित्रकला प्रतियोगिता में भाग लिया। जिसमें भावना प्रजापत, जितेंद्र, पूजा मीणा एवं माधुरी लुहार श्रेष्ठ रहे।
भास्कर न्यूज - डूंगरपुर
केंद्र सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के क्षेत्रीय प्रचार निदेशालय की डूंगरपुर इकाई की ओर से राउमावि, राबाउमावि दामड़ी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी के सहयोग से बुधवार को मतदाता जागरूकता पर रैली व संगोष्ठी हुई। क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी एसएल. सालवी ने बताया कि विद्यार्थियों की ओर से रैली निकाली गई।
रैली को राउमावि दामड़ी से बालिका विद्यालय की प्रधानाचार्या निशा परमार, राउमावि के कार्यवाहक प्रधानाचार्य प्रभाशंकर जोशी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली के बाद राबाउमावि की प्रधानाचार्या निशा परमार की अध्यक्षता में मतदाता जागरूकता पर एक संगोष्ठी आयोजित की गई। संचालन व्याख्याता शैलेंद्र रावल ने किया और आभार इंद्रलाल चौबीसा ने माना। डूंगरपुर। रामावि सुंदरपुर में मतदाता जागरूकता को लेकर संस्थाप्रधान कैलाशनाथ चौबीसा के नेतृत्व में रैली निकाली गई। डूंगरपुर। एसबीपी कॉलेज में मतदाता जागरूकता के लिए विद्यार्थियों की चित्रकला स्पर्धा हुई।प्राचार्य आरसी बालेश्वर ने बताया कि कौशल चौबीसा प्रथम, हितेश खटिक द्वितीय व तृतीय सोमेश्वर कलासुआ रहे।राष्ट्रीय सेवा योजना, एनसीसी, युवा कौशल, स्काउट इकाइयों के सहयोग से मतदाता जागरूकता समिति के माध्यम से हुई स्पर्धा में नोडल अधिकारी जीएस मीणा, योगिता निनामा, सीएम जटिया, निमेश चौबीसा, डॉ. केसी नायमा मौजूद थे। इसी तरह रामावि डोजा में बुधवार को मतदाता जागरुकता कार्यक्रम के तहत चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित हुई। जिसमें संस्थाप्रधान सुरमालदास रोत सहित स्टॉफ मौजूद था। इसी प्रकार रामावि ओडाबडा में सुनीता कलासुआ व जयप्रकाश जोशी की अध्यक्षता में चित्रकला प्रतियोगिता हुई। निर्णायक कुरीचंद डामोर थे। डूंगरपुर। राष्ट्रीय मतदाता दिवस के उपलक्ष में जिले के सतीरामपुर स्थित राजकीय माध्यमिक विद्यालय में बुधवार को पोस्टर प्रतियोगिता हुई।
राष्ट्रीय मतदाता दिवस को लेकर समारोह 25 को
सागवाड़ा। राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर 25 जनवरी को पंचायत समिति सभागार में सुबह 11 बजे समारोह होगा। यह जानकारी निर्वाचन अधिकारी वार सिंह ने दी।
रैली के माध्यम से किया मतदाताओं को जागरूक
राष्ट्रीय मतदाता दिवस के उपलक्ष में स्कूलों में पोस्टर प्रतियोगिता और रैली निकालकर किया जागरूक
डूंगरपुर. मतदाता जागरूकता को लेकर निकाली गई रैली।